पुल सुरक्षित, मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी: पीडब्ल्यूडी

देहरादून: नंदा की चौकी स्थित नए पुल को लेकर सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बाद लोक निर्माण विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभाग का कहना है कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, भारी बारिश के चलते पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा धंस गया था। यह समस्या पुल की मुख्य संरचना से जुड़ी नहीं है और पुल को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग की टीमें मौके पर लगातार काम कर रही हैं। मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यातायात को पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता को मौके पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

पीडब्ल्यूडी ने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रदेशभर में बारिश के दौरान सड़कों और पुलों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि लोगों को सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिलती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *