कांग्रेस के वोट काटने के लिए बनाई गई जन निर्माण पार्टी: जितेंद्र पंवार

खानपुर विधानसभा क्षेत्र में नई राजनीतिक पार्टी के गठन को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार ने जन निर्माण पार्टी को भाजपा समर्थित राजनीतिक प्रयोग बताते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के वोटों को प्रभावित करना है।

एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पंवार ने कहा कि जन निर्माण पार्टी स्वयं को अलग राजनीतिक विकल्प के रूप में पेश कर रही है, लेकिन इसके पीछे की राजनीतिक रणनीति को समझना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के भाजपा नेताओं से करीबी संबंध हैं।

पंवार ने कहा कि प्रदेश की जनता अब राजनीतिक प्रयोगों को समझने लगी है और केवल विकास तथा जनहित के मुद्दों पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर जनता के बीच मजबूती से काम कर रही है और लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि खानपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *