उत्तराखंड सरकार की अनूठी पहल, नैनीताल से 37 श्रद्धालु सोमनाथ धाम के लिए रवाना

नैनीताल: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और आम लोगों को तीर्थ यात्रा का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा का शुभारंभ हो गया है। नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल सोमवार को हल्द्वानी से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

यात्रा को रवाना करने पहुंचे सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि यह पूरी यात्रा राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क कराई जा रही है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि श्रद्धालु पहले देहरादून पहुंचेंगे और वहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से सोमनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। सभी यात्रियों के रहने, खाने और परिवहन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की गई है।

श्रद्धालुओं ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि इस पहल ने उन लोगों का सपना पूरा किया है जो लंबे समय से सोमनाथ धाम के दर्शन करना चाहते थे।

यात्रा में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवा से जुड़े लोग भी शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इस तरह की यात्राएं सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *