राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में मेधावियों का सम्मान, छात्रों को मिला तकनीकी शिक्षा का उपहार

गुमानीवाला स्थित राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी में हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों की मेहनत और उपलब्धियों को सराहा गया तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय में आयोजित इस समारोह में समीर नौटियाल, स्तुति मटियाल, रोबिन सिंह, तपस्या और आयुष रावत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदुस्तान कंप्यूटर इंस्टिट्यूशन के निदेशक राहुल कुमार ने घोषणा की कि मेधावी छात्रों को संस्थान की ओर से आजीवन नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। समारोह में अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *