रुड़की: हरिद्वार के बंदरजुड़ गांव में सामने आए चर्चित हलाला मामले में पीड़िता शाहीन के समर्थन में अब सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद और न्याय का भरोसा दिलाया।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में दर्ज इस मामले को लेकर फरजाना बेगम ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में सरकार पीड़िता के साथ मजबूती से खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद महिलाओं में अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ा है। वहीं पीड़िता के परिवार ने भी प्रशासन और सरकार पर भरोसा जताते हुए न्याय की उम्मीद व्यक्त की।
