बेल्डा और केल्हनपुर गांव में छापेमारी, बिजली चोरी करते 20 लोग पकड़े गए

रुड़की: रुड़की क्षेत्र के बेल्डा और केल्हनपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 20 लोग अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए।

विजिलेंस टीम की अचानक कार्रवाई से गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जांच के दौरान कई घरों में सीधे केबल डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। अधिकारियों ने अवैध तार और उपकरण मौके से जब्त कर लिए।

ऊर्जा निगम ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीओ अनिता सैनी ने कहा कि बिजली चोरी से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *