देहरादून।
देहरादून में मानसून के आगमन से पहले जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जलभराव और आपदा की संभावनाओं को देखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी किए।
बैठक में उन्होंने कहा कि जिले के संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और जलभराव की समस्या का समय रहते समाधान किया जाए।
उन्होंने रिस्पना, आईटी पार्क और आईएसबीटी क्षेत्रों में जल निकासी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और मौके का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
नगर निगम, लोनिवि और एनएचएआई को नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
