रामनगर। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने रामनगर के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं पर संतोष जताते हुए किसी प्रकार की शिकायत नहीं की। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के टॉयलेट सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और उन्हें संतोषजनक पाया।
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और सभी जरूरी सुविधाएं मिलें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं, बाहर से दवा मंगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
