नैनीताल नगर पालिका में प्रशासन और सभासदों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि जनप्रतिनिधियों को अपने ही अधिकारों और वार्ड विकास कार्यों को लेकर सड़क पर उतरना पड़ा है।
नगर पालिका के कई सभासदों ने आरोप लगाया है कि वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हैं और प्रशासनिक स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी विरोध में सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
सभासदों का कहना है कि कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उनका आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर की मूलभूत सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
धरना दे रहे सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
