बच्चा चोरी की अफवाह बनी हिंसा की वजह, युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

रुड़की के पनियाला गांव में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर भीड़तंत्र की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। एक युवक को शक के आधार पर पकड़कर ग्रामीणों ने पीट दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक गांव में संदिग्ध हालत में घूम रहा था। उसके व्यवहार को देखकर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की आशंका जताई, जो धीरे-धीरे अफवाह में बदल गई।

भीड़ ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की और बाद में उसे एक पेड़ से बांध दिया गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट किए जाने के भी आरोप हैं।

घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़ाया और कोतवाली ले जाकर जांच की। शुरुआती जांच में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *