रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में लंढोरा रोड पर स्थित सहारा नर्सिंग होम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर अस्पताल प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं।
नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. फरमान फारूकी ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अमन फारूकी ने बताया कि यहां सामान्य रोगों के अलावा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाएगा। मरीजों को सुरक्षित और बेहतर चिकित्सा वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाएं, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक मेडिकल सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को समय पर इलाज मिलने में सुविधा होगी।
अस्पताल प्रबंधन का विश्वास है कि सहारा नर्सिंग होम भविष्य में रुड़की और आसपास के इलाकों के लिए भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
