कृष्णा कॉलोनी में सीलिंग अभियान के दौरान बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

देहरादून: राजधानी देहरादून की कृष्णा कॉलोनी में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने कुछ ही देर में उग्र रूप ले लिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे और पुलिस के समझाने के बावजूद माहौल शांत नहीं हो सका।

स्थिति बिगड़ने पर डालनवाला थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *