कांग्रेस ने तेज किया चुनावी अभियान, रुड़की में नेताओं के साथ बैठक, भाजपा पर साधा निशाना

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा रुड़की पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान आगामी चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक का आयोजन कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रणबीर नागर, पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

आलोक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच लगातार पहुंच बना रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में सरकार के खिलाफ माहौल बन रहा है और लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का काम कर रही है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता से भाजपा परेशान है। उनका आरोप था कि सरकार ने राहुल गांधी के कार्यक्रम में बाधा डालने का प्रयास किया, लेकिन जनता का समर्थन कांग्रेस के साथ है।

उन्होंने छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। कांग्रेस आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *