IMA पासिंग आउट परेड 2026: 515 कैडेट्स बने अफसर, महिला कैडेट्स ने रचा इतिहास…

देहरादून: सैन्य परंपराओं और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड में।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी लेते हुए नव-नियुक्त अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

कुल 515 कैडेट्स ने इस प्रतिष्ठित परेड में हिस्सा लिया, जिनमें 34 विदेशी कैडेट भी शामिल रहे। इस बार की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक रही क्योंकि पहली बार 9 महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ कदमताल कर सैन्य इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

मुख्य पुरस्कार विजेता:

  • स्वॉर्ड ऑफ ऑनर: विशाल कुमार
  • गोल्ड मेडल: विशाल कुमार
  • सिल्वर मेडल: प्रिंस राज
  • ब्रॉन्ज मेडल: तेजस भट्ट
  • बेस्ट फॉरेन कैडेट: ज़ैफ सादिद अल्वी (बांग्लादेश)

इस परेड ने भारतीय सेना की बदलती तस्वीर और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़े कदम को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *