नैनीताल में 57 केंद्रों पर 14 जून को UKSSSC परीक्षा, DM ने दिए सख्त निर्देश…

नैनीताल: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा 14 जून को जनपद नैनीताल में आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में परीक्षा को लेकर विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल और कालाढूंगी में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने अभ्यर्थियों से अपील की कि कैंची धाम स्थापना दिवस के चलते यातायात प्रभावित हो सकता है, इसलिए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *