देहरादून। सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी ऑडियो-वीडियो प्रसारित कर राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक सुनियोजित साजिश के तहत भाजपा नेताओं को बदनाम करने का प्रयास किया। मामले में तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
