नशे में धुत युवक ने अस्पताल में किया उत्पात, पीआरडी जवानों से हाथापाई…

सरोवर नगरी नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में एक शराबी युवक ने जमकर उत्पात मचाया। युवक ने न केवल अस्पताल परिसर में हंगामा किया, बल्कि वहां तैनात पीआरडी जवानों के साथ भी हाथापाई कर डाली।

घटना के दौरान अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला। उनके हस्तक्षेप के बाद ही युवक का आक्रामक व्यवहार नियंत्रित हो सका।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल में उस समय भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन प्रयास सफल नहीं हो सके। बाद में पुलिस को सूचना दी गई और युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *