रुड़की के पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र में एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर चला, लेकिन इस बार कार्रवाई से ज्यादा सवाल चर्चा में हैं।
सिंचाई विभाग की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और कई झुग्गी-झोपड़ियों को हटाया गया। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई केवल छोटे और कमजोर वर्ग पर ही सीमित रही।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पीपल चौक, धनौरी रोड और कलियर पटरी में बड़े स्तर पर पक्के अवैध निर्माण मौजूद हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग केवल औपचारिकता निभा रहा है और बड़े कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने से बच रहा है।
लोगों का यह भी कहना है कि जब शिकायतें लगातार अनसुनी होती रहीं और मामला उच्च स्तर तक ले जाने की तैयारी हुई, तब आनन-फानन में कार्रवाई की गई।
अब सवाल यह है कि क्या यह अभियान सभी के लिए समान होगा या फिर केवल छोटे कब्जों पर ही चलता रहेगा।
