आंगनबाड़ी राशन पर घमासान: एक्सपायरी सामान, खराब गुणवत्ता और कमीशनखोरी के आरोप…

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग एक बार फिर विवादों में है। जन संघर्ष मोर्चा ने विभाग और मंत्री रेखा आर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोर्चा का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों को एक्सपायरी डेट और निम्न गुणवत्ता की खाद्य सामग्री दी जा रही है। यह सामग्री गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ सकता है।

रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि इस पूरी प्रक्रिया में कमीशनखोरी हो रही है और बड़े स्तर पर अनियमितताएं हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब डीबीटी के माध्यम से सीधे पैसा दिया जा सकता है, तो घटिया खाद्य सामग्री क्यों बांटी जा रही है।

मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *