राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले हुए हादसे में जान गंवाने वाले अमर सिंह मेहता का हुआ अंतिम संस्कार

देहरादून: कांग्रेस नेता अमर सिंह मेहता का शुक्रवार को देहरादून के लक्खीबाग श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। वे राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान लोहे का एक भारी पिलर अचानक गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने से अमर सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए CMI अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

CMI अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल ने उनके निधन की पुष्टि की। इसके बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।

अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने भाग लिया। सभी ने अमर सिंह मेहता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *