महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, एस्लेहॉल चौक पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला

देहरादून: लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे को लेकर कांग्रेस ने देहरादून में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। एस्लेहॉल चौक पर आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का असर सीधे तौर पर रोजमर्रा के सामानों पर पड़ रहा है, जिससे मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

इस मौके पर डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते सही आर्थिक नीतियां बनाई जातीं तो जनता को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने की मांग की और चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *