देहरादून में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर आरटीओ का शिकंजा, 11 वाहन सीज

देहरादून: देहरादून में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने रात्रि चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला की निगरानी में शहर के अलग-अलग हिस्सों में विशेष अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने घंटाघर, आशारोड़ी, आईएसबीटी और बल्लूपुर चौक जैसे संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने, हाई बीम का गलत इस्तेमाल करने और तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।

कार्रवाई के दौरान 32 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में 11 वाहनों को सीज किया गया। विभाग ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *