देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि आगामी मानसून और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा और जरूरी सेवाओं को बनाए रखने के लिए व्यापक कार्ययोजना बनाई गई है।
डीएम के अनुसार, यदि मौसम अधिक खराब होता है तो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय और परिवहन व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि PWD, NH और अन्य विभागों के साथ समन्वय कर सड़क मार्ग, यातायात और खाद्य आपूर्ति को बाधित न होने देने की रणनीति तैयार की गई है। वहीं गर्मियों में पानी की कमी वाले इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए प्रशासन विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित करेगा, जहां अधिकारी रोजाना जनता से मिलने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे।
