हल्द्वानी के मीरा मार्ग स्थित माशा शूज दुकान में देर रात आग लगने से भारी नुकसान होने की खबर है। आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को नियंत्रित किया। आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगी थीं, लेकिन समय रहते उन्हें रोक लिया गया।
दुकान में रखा जूते-चप्पलों का अधिकांश स्टॉक आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक आंकलन अभी जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों ने फायर विभाग की तत्परता की सराहना की है। लोगों का कहना है कि समय पर कार्रवाई नहीं होती तो कई अन्य प्रतिष्ठान भी प्रभावित हो सकते थे।
पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
