तीन दिन उत्तराखंड में रहेंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा फोकस

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष 28, 29 और 30 मई को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कई अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। भाजपा प्रदेश संगठन ने दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का फोकस बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों और मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश सरकार और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा जिला अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर फीडबैक लिया जाएगा।

भाजपा के अनुसार यह दौरा संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के साथ आगामी राजनीतिक रणनीतियों को तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *