देहरादून: दून अस्पताल में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर पहुंची महिला के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया। शुरुआती शिकायत के बाद चौकी धारा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया।
पुलिस टीम ने मामले से जुड़े अस्पताल स्टाफ से भी बातचीत की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि दोनों पक्षों के बीच आपसी गलतफहमी के कारण विवाद की स्थिति बनी थी।
मामले की सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने स्वीकार किया कि घटना किसी गलतफहमी का परिणाम थी। महिला ने पुलिस को लिखित रूप से यह भी दिया कि वह मामले में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती हैं।
पुलिस ने बताया कि आपसी सहमति और समझदारी से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कर लिया गया है।
