उत्तराखंड शासन का एक्शन, IAS समेत 6 अधिकारियों के तबादले…

IAS, राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

देहरादून | रिपोर्ट : सचिन कुमार

उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), राज्य सिविल सेवा और सचिवालय सेवा के कुल 6 अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, सचिव से लेकर अपर सचिव स्तर तक कई महत्वपूर्ण विभागों में जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को यू-प्रिपेयर (U-PREPARE) परियोजना निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सौरभ गहरवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा झरना कमतन को पेयजल विभाग में अपर सचिव और स्वजल निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रकाश चंद्र को समाज कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।

सुंदर लाल सेमवाल को समाज कल्याण विभाग, बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम के प्रबंध निदेशक और दिव्यांगजन आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। वहीं सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और सचिवालय प्रशासन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *