रुड़की में किसानों का प्रदर्शन तेज, मुफ्त बिजली-पानी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रुड़की में किसान मजदूर संगठन सोसायटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों ने जॉइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर किसानों के लिए मुफ्त बिजली और पानी की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महक सिंह सैनी ने कहा कि कृषि कार्यों में बढ़ती लागत के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सिंचाई हेतु बिजली और पानी मुफ्त करने की मांग रखी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सैतपाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की।

संगठन के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो किसान बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने अपनी प्रमुख समस्याओं को सरकार के सामने रखते हुए त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *