खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द, सियासत में मचा घमासान

उत्तराखंड में प्रस्तावित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी येलो-ऑरेंज अलर्ट के चलते उनका हेलिकॉप्टर अल्मोड़ा तक उड़ान नहीं भर सका, जिसके कारण पूरा कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस रूट पर अन्य हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे थे, उसी मार्ग पर डबल इंजन हेलिकॉप्टर क्यों नहीं उड़ सका। उन्होंने यूकाडा, DGCA और संबंधित एविएशन कंपनी से इस पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है।

वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी इस पूरे मामले को बेवजह राजनीतिक रंग दे रही है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुरक्षा मानकों के तहत उड़ान रोकना पूरी तरह सही निर्णय था।

अब यह मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *