रुद्रप्रयाग में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम

रुद्रप्रयाग: जिले में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत होने जा रही है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान नए मतदाताओं का पंजीकरण और पुराने रिकॉर्ड का अपडेट किया जाएगा।

जनपद में 362 मतदान केंद्रों के लिए 362 बीएलओ नियुक्त किए गए हैं, जो इस कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे। प्रारूप मतदाता सूची 14 जुलाई को जारी होगी, जबकि 13 सितंबर तक आपत्तियां और दावे स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित होगी।

जनगणना का पहला चरण पूरा

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना का पहला चरण यानी हाउस लिस्टिंग सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस दौरान 599 कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

दूसरे चरण में दुर्गम क्षेत्रों में सितंबर 2026 और सामान्य क्षेत्रों में फरवरी 2027 में जनगणना की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *