देवाल में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, बोलेरो के नदी में गिरने से चार की जान गई…

घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, राहत एवं बचाव अभियान लगातार जार

देवाल/चमोली:
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। देवाल-कुनार-घेस मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरते हुए कैल नदी में जा पहुंचा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस और बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

अधिकारियों के अनुसार अब तक चार शव नदी से बरामद किए जा चुके हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

प्रशासन ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संभावित लापता लोगों की तलाश के लिए नदी और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *