कैंची धाम मेले से पहले अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, 13 से 16 जून तक ट्रैफिक में बदलाव…

निजी वाहनों की एंट्री बंद, शटल सेवा से पहुंचेगे श्रद्धालु

हल्द्वानी:
कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस मेले को लेकर नैनीताल पुलिस ने कमर कस ली है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है।

पुलिस द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 13 जून से 16 जून की रात तक भारी मालवाहक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही सीमित अनुमति दी जाएगी।

मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु को अपने निजी वाहन से कैंची धाम जाने की अनुमति नहीं होगी। दोपहिया वाहन भी भवाली में निर्धारित पार्किंग में ही खड़े किए जाएंगे। वहां से श्रद्धालुओं को शटल बसों के जरिए मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

प्रशासन ने विभिन्न स्थानों पर अस्थायी पार्किंग स्थल विकसित किए हैं, जहां से लगातार शटल सेवा उपलब्ध रहेगी।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय बलों की भी तैनाती की जाएगी। CAPF, SSB, ATS, BDS और SDRF की टीमें सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और सहयोग करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *