अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रुड़की/मंगलौर:
मंगलौर नगर पालिका परिषद की पुरानी बिल्डिंग में लोकसमस्या निवारण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।
कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे फरजाना बेगम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति से इसका असर पड़ता है।
अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता है।
इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, भाजपा नेता और कुछ विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
