छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का धरना, परीक्षा प्रणाली में सुधार की उठाई मांग

रुड़की: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में रुड़की में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और धरना देकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

धरने के बाद राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर तहसीलदार शुभांगी को सौंपा गया। ज्ञापन में कांग्रेस ने जंतर-मंतर घटना की निष्पक्ष जांच कराने और कथित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों ने छात्रों का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से कमजोर किया है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। नेताओं का कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर वह लगातार आवाज उठाती रहेगी और यदि जरूरत पड़ी तो प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *