30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात करेगी उत्तराखंड पुलिस

30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस बार पुलिस विभाग ने पहले से अधिक व्यापक इंतजाम किए हैं।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि यात्रा के दौरान पूरे राज्य से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों और रेल मार्गों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) भी तैनात रहेगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों को उनके ड्यूटी प्वाइंट आवंटित कर दिए गए हैं। यात्रा शुरू होने से पहले ही सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल लेंगे।

प्रशासन विशेष रूप से उन स्थानों पर नजर रखेगा जहां हर साल अधिक भीड़ रहती है। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा के साथ आधुनिक निगरानी व्यवस्था भी लागू रहेगी।

सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्ग की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *