कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, ऋषिकेश में फूंका गया पुतला

चंपावत के कथित दुष्कर्म मामले को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में ऋषिकेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय के बाहर पुतला दहन किया।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मामले में पीड़िता का बयान, पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद भी कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विरोधी नारे भी लगाए।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तड़ियाल और जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि कांग्रेस के पास जनहित के मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह भ्रामक राजनीति कर रही है। महिला पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस पर महिलाओं के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *