हरिद्वार जिले के लंढौरा क्षेत्र में STF/ANTF देहरादून और मंगलौर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी करते हुए नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मौके से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।
इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस के मुताबिक बरामद दवाइयां प्रतिबंधित नशीली श्रेणी में आती हैं। मामले में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों में बहादराबाद निवासी फारुख का नाम सामने आया है।
उत्तराखंड STF ने कहा कि “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
