भदराज-दूधली भूमि विवाद पर बढ़ी चिंता, सभासद ने प्रशासन से मांगा हस्तक्षेप

मसूरी के भदराज और दूधली क्षेत्र में नगर पालिका भूमि को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले को गंभीर बताते हुए नगर पालिका सभासद जसबीर कौर ने प्रशासन से तत्काल संयुक्त सर्वे कराने की मांग उठाई है।

उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पालिका की भूमि पर लगातार कब्जों और दावेदारी के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग निजी स्वामित्व का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ पक्ष वनाधिकार समिति बनाने की तैयारी में हैं।

सभासद ने कहा कि संबंधित भूमि नगर पालिका की है और बिना स्पष्ट सर्वे के विवाद लगातार गहराता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में तनाव और कानून व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बैरियर और बोर्ड लगाए जाने जैसी गतिविधियों से माहौल पहले से ज्यादा संवेदनशील हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *