देहरादून के कैंट क्षेत्र में दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
पुलिस को इस अवैध गतिविधि की गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और एक वाहन भी बरामद किया गया है।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी पहले भी इस तरह के मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी बाहरी राज्यों से महिलाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर देहरादून बुलाता था और फिर उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
