आयुष्मान सेंटर संचालक पर सभासदों का पलटवार, बोले- क्षेत्र में नहीं है कोई समस्या

रुड़की के पिरान कलियर में आयुष्मान कार्ड को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। नगर पंचायत सभासदों ने प्रेस वार्ता कर आयुष्मान सेंटर संचालक मुराद अली के आरोपों का जवाब दिया।

सभासदों ने कहा कि पिरान कलियर क्षेत्र में लगभग 25 CSC सेंटर संचालित हो रहे हैं और लोग आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए भी यह सुविधा ले रहे हैं।

सभासदों ने मुराद अली पर पुराने स्वास्थ्य केंद्र भवन को कब्जाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि नगर पंचायत उस भवन को अपने कार्यालय के लिए उपयोग करना चाहती है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *