रैतपुर पहुंचे कांग्रेस नेता अरुणा कुमार, बोले- पंकज कुमार मामले में हो निष्पक्ष जांच

पौड़ी जिले के रैतपुर गांव में युवक पंकज कुमार की आत्महत्या के बाद माहौल गमगीन बना हुआ है। मामले को लेकर अब निष्पक्ष जांच की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अरुणा कुमार पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे।

उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। अरुणा कुमार ने कहा कि युवक को आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए किन परिस्थितियों ने मजबूर किया, इसकी गहन जांच आवश्यक है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से परिवार को आर्थिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की।

अरुणा Kumar ने कहा कि पूरा क्षेत्र इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक आवाज उठाई जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *