रामनगर के मोहान में रिजॉर्ट निर्माण पर उठे सवाल, प्रशासन ने रुकवाया काम

रामनगर के मोहान क्षेत्र में निर्माणाधीन एक रिजॉर्ट पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। संयुक्त टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।

प्रशासन को मिली शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कृषि विभाग, वन विभाग, सिंचाई विभाग और श्रम विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि निर्माण स्थल पर पहले सिंचाई विभाग की गूल मौजूद थी।

आरोप है कि गूल को बिना अनुमति डायवर्ट कर दिया गया और विभागीय स्वीकृति भी नहीं ली गई। गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि भवन की ऊंचाई और निर्माण मानकों की अलग से जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *