उत्तराखंड में मानसून से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकार के दावे अब राजनीतिक बहस का विषय बन गए हैं। कांग्रेस ने सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने सिस्टम में सुधार की आवश्यकता स्वीकार की है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार की घोषणाएं सिर्फ बयानबाजी तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान भी कई मार्ग खराब हालत में हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
डॉ. सिंह ने देहरादून में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि थोड़ी देर की बारिश में ही शहर की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। उन्होंने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है।
भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री सड़क सुधार कार्यों को लेकर गंभीर हैं, लेकिन PWD, नगर निगम और MDDA के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार मानसून से पहले सड़क मरम्मत के कार्य में तेजी लाएगी।
