रुड़की में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक वीरेंद्र जाती ने किया तीन सड़कों का उद्घाटन

रुड़की: झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने पनियाला रोड स्थित शिवपुरम कॉलोनी में तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद शुरू हुए इस कार्य से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

शिवपुरम कॉलोनी की कई सड़कें खराब हालत में थीं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय नागरिक लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक वीरेंद्र जाती ने जनता की मांग को देखते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया। उन्होंने मेयर और क्षेत्रीय पार्षद पर विकास कार्यों में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया।

विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और क्षेत्र की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *