Sitarganj पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और त्वरित कार्रवाई के जरिए एक व्यापारी का गायब मोबाइल फोन मध्य प्रदेश से बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
नगर के वार्ड नंबर-2 निवासी व्यापारी विजय कुमार गोयल ने 10 फरवरी को मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल Sundaram Sharma के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की।
लगातार तकनीकी जांच और सर्विलांस के बाद पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन मध्य प्रदेश में ट्रेस की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर मोबाइल फोन बरामद किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने बरामद मोबाइल व्यापारी को सौंप दिया।
मोबाइल वापस मिलने पर विजय गोयल ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रियता से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है।
कोतवाल Sundaram Sharma ने बताया कि अब तक 25 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को लौटाए जा चुके हैं।
