उत्तराखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए केजीसीसीआई का गढ़वाल चैप्टर शुरू

उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से देहरादून में कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई) के गढ़वाल चैप्टर का गठन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल और मजबूत कानून व्यवस्था के कारण निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि संगठन गढ़वाल क्षेत्र में उद्योगपतियों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। वहीं, नव नियुक्त अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि गढ़वाल मंडल में संगठन का विस्तार कर उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

समारोह में 150 से अधिक उद्योगपतियों ने भाग लिया और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *