झबरेड़ा में भाजपा नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत का जन्मदिन समारोह, विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का ऐलान

भाजपा नेता डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में डॉ. दौलत ने कहा कि झबरेड़ा क्षेत्र लंबे समय से विकास कार्यों की अनदेखी का शिकार रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन अब समय बदलाव का है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में वह विकास, जनसेवा और जनता के विश्वास के आधार पर अपनी दावेदारी मजबूत करेंगे। उनका उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा।

इस अवसर पर लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *