रुड़की में 29 मई से शुरू होगा मतदाता सत्यापन अभियान, प्रशासन ने तैयार किया विस्तृत प्लान

रुड़की में मतदाता सूची को अपडेट और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन 29 मई से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू करने जा रहा है। अभियान को लेकर जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद शेठ ने पत्रकार वार्ता कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 सितंबर तक चलाया जाएगा।

जॉइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना और फर्जी या गलत प्रविष्टियों को हटाना है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए बेहद जरूरी कदम है।

प्रशासन द्वारा अभियान को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। पहले चरण में कर्मचारियों और बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर फॉर्म 6 एवं फॉर्म 8 भरवाएंगे।

तीसरे चरण में आपत्तियों, नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि पूरा अभियान पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा। आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *