किच्छा की जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस 2024 में हासिल किया पहला स्थान

ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र की रहने वाली जसमीत कौर ने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा 2024 में टॉप कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता ने उन्हें युवाओं के बीच प्रेरणा का स्रोत बना दिया है।

जसमीत कौर ने वर्ष 2020 में अपनी तैयारी शुरू की थी और पहले ही प्रयास में पीसीएस परीक्षा पास कर समाज कल्याण विभाग में अधिकारी बनीं। इसके बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य को ऊंचा रखा और लगातार प्रयास जारी रखा।

सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और दूसरे प्रयास में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त कर दिखाया कि मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

जसमीत के पिता जसवंत सिंह पाहवा ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को समान अवसर दिए। बेटी की इस सफलता से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

जसमीत कौर ने युवाओं को सलाह दी कि वे अपने लक्ष्य पर फोकस रखें और कभी हार न मानें, सफलता जरूर मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *