चैंपियन की कथित टिप्पणी पर भाजपा नेता का बयान, बोले- कानून से ऊपर कोई नहीं

रुड़की: खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग या समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाता है और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।

उन्होंने पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे का समर्थन करते हुए कहा कि प्रशासन ने सही कदम उठाया है। उनका कहना था कि दलित समाज में इस घटना को लेकर नाराजगी है और सभी की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

सुबोध राकेश ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार के एसएसपी से भी इस मामले में चर्चा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *